दुर्ग

यह कैसी दरिंदगी.! दूध मुहे बच्चे को घर से चोरी कर शिवनाथ नदी में फेका,, शव बरामद कर पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

दुर्ग – जिलें में दूध मुहे बच्चे की लाश शिवनाथ नदी में मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है की बच्चे को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा घर से चोरी कर उसे नदी में फेंक दिया गया है। जिसे शनिवार को गोताखोरों की मदद से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया है। मामले में स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिर्री निवासी दिलीप यादव का 6 माह का बच्चा नगपुरा से 30-31 मार्च की रात चोरी हो गया था। दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मालती यादव डिलीवरी के बाद से अपने मायके नगपुरा में थी। डिलीवरी के बाद वहीं रहकर इलाज करा रही थी। इसी बीच शनिवार को दरमियानी रात करीब 3 बजे मालती बाथरूम जाने के लिए उठी। उसने 6 माह के बच्चे सिद्धार्थ यादव को वहीं सुलाया और अपनी मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए चली गई।

थोड़ी देर बाद वहां से लौटकर देखा की बिस्तर में उसका बच्चा नहीं है। मालती काफी घबरा गई। उसने बच्चे को आसपास खोजा जब वो नहीं दिखा तो उसने अपनी मां और भाई हीरेंद्र यादव को बताया। इसके बाद जब बच्चे का पता नहीं चला तो उन लोगों ने नगपुरा चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद शनिवार सुबह बच्चे का शव शिवनाथ नदी में मिला। बहरहाल इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,