छत्तीसगढ़बिलासपुर

चप्पे-चप्पे पर है पुलिस की निगाह, हुड़दंग मचाने वालों को सबक सिखाने निकले पुलिस के अधिकारी

अधिकारियों ने खुद बाइक पर गश्त कर शोहदों को यह संदेश दे दिया है कि इस बार अगर हुड़दंग करने की कोशिश की तो उनकी होली थाने में या जेल में कटेगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

हमेशा होली के दौरान मारपीट गाली-गलौज और हुड़दंग करने के मामले सामने आते हैं । लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं। बेवजह लोगों को परेशान किया जाता है। महिलाओं और युवतियों से अभद्र व्यवहार करने की घटनाओं में होली के दिन बढ़ोतरी हो जाती है। लोगों ने प्रेम और भाईचारे के त्यौहार को भड़ास निकालने और इंतकाम लेने का अवसर बना कर रख दिया। है। ऐसे ही असामाजिक तत्वों पर पुलिस इस बार पूरे पूरी सख्ती से कार्यवाही करने के इरादे में नजर आ रही है । मंगलवार को भी पुलिस ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया था तो वही बुधवार को कोई हंगामा ना हो इस उद्देश्य के साथ पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने बाइक में शहर का भ्रमण किया। पुलिस लाइन से ग्रामीण और शहरी पुलिस अधिकारियों की टीम नगर भ्रमण पर निकली और जगह जगह कानून व्यवस्था का जायजा लिया। सभी इलाकों में घूम कर यह संदेश दिया गया कि जो भी नियम कायदों को तोड़ेगा उसकी खैर नहीं। शराब पीकर हंगामा करने वालों से भी पुलिस सख्ती से निपटेगी। वहीं किसी भी शिकायत पर सभी पुलिसकर्मियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों ने खुद बाइक पर गश्त कर शोहदों को यह संदेश दे दिया है कि इस बार अगर हुड़दंग करने की कोशिश की तो उनकी होली थाने में या जेल में कटेगी।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...