पचपेड़ी क्राइम

चोरी के चंद घंटे के बाद ही आरोपी चढ़े पचपेड़ी पुलिस के हत्थे….मामले में 04 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

उदय सिंह

पचपेड़ी – प्रार्थी अघन लाल नट पिता पतराम नट निवासी पचपेड़ी ने आज सुबह थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके भाई और भतीजा अपने मकान को प्रार्थी के देखरेख में छोड़कर कमाने खाने बाहर चले गए है सुबह आज सो कर उठा तो देखा उसके भाई और भतीजा का मकान का ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो 2 नग टीवी गैस सिलेंडर डिश टीवी कूलर कांस का बर्तन प्लास्टिक की कुर्सियां व अन्य सामान को बीती रात्रि मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

जिस पर त्वरित टीम गठित कर निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में अलग-अलग दिशा में पतासाजी की गई इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक गोलू नाम का व्यक्ति उक्त चोरी का सामान को छिपाकर रखा है सूचना पर गोलू को पकड़ कर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने तीन अन्य साथियों अर्जुन लहरे, मनजीत जोगी, निखिल मार्शल के साथ मिलकर चोरी कर सामान को घर में छुपा कर रखना कबूल किया

जिस पर इसके अन्य तीनो साथियों को पकड़कर लाकर बारी बारी से पूछताछ करने पर सभी आपस में मिलकर चोरी करना स्वीकार किए, जिनके बयान के आधार पर चोरी गए सामान को शत प्रतिशत बरामद/जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर चारों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज सहायक उपनिरीक्षक छतरपुर रे आरक्षक हरिशंकर चंद्रा छत्रपाल डेहरिया शिव धन बंजारे महिला आरक्षक चंदा यादव की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...