बिलासपुर

निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक मे मिला मानव  कंकाल…फोरेंसिक रिपोर्ट के माध्यम होगी पहचान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से खुदाई के दौरान सेप्टिक टैंक में मानव कंकाल मिलने की घटना सामने आई, जिसमें मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सरोज कुमार साहू पिता स्व. छेदीराम साहू उम्र 45 वर्ष निवासी भवानी नगर सिरगिट्टी द्वारा आज सिरगिट्टी पुलिस को मोबाईल फोन से सूचना दिया गया कि 02 वर्ष पूर्व भवानी नगर मे बंद निर्माणाधीन मकान मे आज प्लिंथ लेवल तक के बने सैप्टिक टैक की खुदाई कराते वक्त सैप्टिक टैक के अंदर मानव कंकाल के सिर का हिस्सा दिखाई दे रहा है, सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार की मौजूदगी मे घटनास्थल मे जाकर जांच किया गया।

जांच पर प्रार्थी के घर सैप्टिक टैंक के अंदर मानव कंकाल का सिर निकला हुआ शेष कंकाल रेत के अंदर दबे हालत मे पड़ा मिला है।अज्ञात मानव कंकाल की शिख्नाक्ति कार्यवाही की गई है। लेकिन अब तक जांच क्रम मे अज्ञात मानव की मृत्यु का कारण एवं मानव कंकाल किसका है इसका पता नही चल सका है, जिस मानव कंकाल की पहचान के लिए मेडिकल फोरेसिंक एक्सपर्ट की मदद लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट,