बिलासपुर

सड़क हादसा:- तेज रफ़्तार ट्रेलर और बस में हुई टक्कर, मौके पर ट्रेलर चालक की मौत…3 यात्री घायल, देर रात की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम सेन्दरी मोड़ के पास कल देर रात्रि करीबन 02:30 बजे मेन रोड में कोयला से भरी हुए ट्रेलर एवं यात्री सवारी बस के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर तत्काल कोनी थाना स्टाफ एवं हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची,

जहाँ मौके पर ट्रेलर क्रमांक – CG10R 2135 घटनास्थल पर पलटी हुई पड़ी थी और बस क्रमांक – UP63BT 0051 घटनास्थल के पास खड़ी थी और ट्रेलर क्रमांक-CG10R 2135 के चालक मिथलेश राम पिता एम एस राम, उम्र 27 वर्ष, सा. ग्राम करहरी, थाना माली, जिला औरंगाबाद बिहार की मौके पर ही ट्रेलर पलटने से मृत्यु हो चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीबन 02:24 बजे दीपका की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक – CG10R 2135 एवं बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रही बस क्रमांक—UP63BT 0051 के चालकों द्वारा अपने-अपने वाहनों को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर ग्राम सेन्दरी मोड़ के पास आमने-सामने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिए,

जिससे ट्रेलर क्रमांक – CG10R 2135 पलट गया, साथ ही बस क्रमांक – UP63BT 0051 में सवार तीन यात्रियों को चोट आने से तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स भेजकर भर्ती कराया गया है, जो उपचारत् है।

वही मृतक ट्रेलर चालक मिथलेश राम का मर्ग इंटीमेशन लेकर घटना की जांच की जा रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ,