कोटा

कोटा घोंघा जलाशय में गणेश विसर्जन के दौरान 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत,

प्रेम सोमवंशी

कोटा – घोंघा जलाशय (कोरी डेम) में गणेश विसर्जन करने गए 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद कोटा पुलिस SDRF की टीम व 112 मौके पर पहुँची जिसके बाद पुलिस के जवान व SDRF की टीम डेम के अंदर बच्चे की खोजबीन शुरू की एक घण्टे बाद 11 वर्षीय बालक का शव विसर्जन करने लाये गए गणेश मूर्ति के पास मिला। कोटा पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भिजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटा नगर के पड़ाव पारा से गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन करने युवाओं के साथ साथ छोटे छोटे बच्चें कोटा के घोंघा जलाशय आये हुए थे विसर्जन के दौरान सिंह तंवर पिता जयलाल सिंह तंवर उम्र 11 वर्ष निवासी पड़ाव पारा कोटा भी डेम के अंदर चला गया विसर्जन करने के बाद सभी लोग नहाने लगे

इसी दौरान मृतक आयुष की बहन अपने भाई के डूबने की जानकारी बाकी लोगों को दी जिसके बाद सभी उसे खोजने लगे साथ ही कोटा पुलिस व डायल 112 को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस व डायल 112 मौके पर पहुँची। गणेश विसर्जन के दौरान कोई अनहोनी ना हो इसके लिए 2 से 3 दीनों से SDRF की टीम कोरी डेम में ड्यूटी कर रही है। सूचना मिलते ही SDRF व कोटा पुलिस शव को खोजने लगे।

घटना के एक घण्टे बाद शव की तलाश पूरी हुई । पुलिस ने बताया कि गणेशजी की मूर्ति के पास ही आयुष का शव मिला है। कोटा पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा मरचुरी में रखा है। रात हो जाने वजह से पोस्टमार्टम नही हो पाया है। कल 11 सितंबर को आयुष का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ,