पचपेड़ी क्राइम

नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान…4 अवैध शराब बेचने वाले गिरफ्तार, पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

पचपेड़ी – नशे से रहो दूर जियो जिंदगी भरपूर स्लोगन के साथ बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही की गई जिसमें अवैध शराब के 4 मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आभियान के तहत शनिवार को पचपेड़ी पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई शिक्षण संस्था के सामने पतई डीह पचपेड़ी में वहा रहने वाली दो महिला अपने मकान में शराब छुपा कर रखे हुए थे। जहा पुलिस ने दबिश दी तो आरोपिया राजकुमारी केवट के कब्जे से 10 लीटर तो मीना ठाकुर के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है।

इसी तरह पचपेड़ी एसबीआई बैंक के सामने अपने पास अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहे ग्राम केवतरा निवासी अरविंद महिलांगे को भी पचपेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 9 पाव लाल 24 पाव सफेद देसी प्लेन मदिरा बरामद किया गया है। इसी तरह पचपेड़ी पुलिस ने ग्राम ध्रुर्वाकारी के शास.प्राथ.कन्या शाला ध्रुर्वाकारी के सामने गांव के ही आरोपी पन्ना लाल महिलांगे 400 एमएल के 38 पन्नी में 15 लीटर 200 एमएल महुआ शराब बरामद किया है।

पचपेड़ी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी मोहन भारद्वाज, एएसआई सहेत्तर कुर्रे, प्रआर तेजरात्रे आरक्षक हरिशंकर चंद्रा, मूपेंद्र सिंह, सद्दाम पाटले, राकेश आनंद महिला आरक्षक मीना की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...