रतनपुर

रतनपुर पुलिस ने पशु तस्कर को रायपुर से किया गिरफ्तार…17 मवेशी ट्रक में मिले थे मृत, आरोपी वाहन छोड़कर हो गया था फरार,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के थाना रतनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान कुरैशी पिता सुभान कुरैशी 31 वर्ष निवासी व्ही.व्ही. विहार, थाना मोआ, जिला रायपुर है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 सितंबर 2025 को थाना रतनपुर में मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोरबा–बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से एक आयशर वाहन में बिना चारा-पानी के मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर उत्तर प्रदेश स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को रोका, जिसमें कुल 17 नग मवेशी पाए गए। इनमें 13 भैंसा, 2 भैंस तथा 2 भैंसा मृत अवस्था में थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई। इसके साथ ही आयशर वाहन क्रमांक CG 04 PT 8078, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, को भी जब्त किया गया था। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने रायपुर जाकर दबिश दी और आरोपी इरफान कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह एवं आरक्षक राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...