पचपेड़ी क्राइम

जंगल में मिली युवक की लाश,सिर एवं गले मे धारदार हथियार से चोट के निशान…हत्या की आशंका पचपेड़ी पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

SGN पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह जंगल मे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को किसी धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार कर लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से जंगल मे छिपा दिया हो। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोढ़ाबोर और ग्राम सुकुलकारी रास्ता के बीच में जंगल है। उसी के पास ग्राम सुकुलकारी का गौठान भी है उसी के पीछे आज सुबह 11,12 बजे के आसपास ग्रामीण मवेशी चराने जंगल तरफ गए हुए थे तभी उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ है।

पास जाकर देंखने पर पता चला कि युवक चिल्हाटी निवासी शनि केवट पिता लखन केवट उम्र 36 वर्ष है जिसके सिर एवं गले मे किसी धारदार हथियार से चोट के निशान है लाश के पास ही खून बिखरे हुए है और उसकी मौत हो चुकी है। जिसके बाद मवेशी चरवाहों ने आसपास के लोगो और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पचपेड़ी पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतक शनि केवट आज सुबह 7 बजे के करीब अपने घर से निकला था। जिसकी ग्राम लोढ़ाबोर और सुकुलकारी के रास्ते पर बने गौठान के पीछे दोपहर 1,30 में चरवाहों ने देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी फिलहाल मौके पर पहुँचे पचपेड़ी पुलिस मृतक के संबंध में पूछताछ एवं आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...