पचपेड़ी क्राइम

पचपेड़ी थाना क्षेत्र मर्डर मामला,पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, फावड़ा से हमला कर उतारा था मौत के घाट

उदय सिंह

SGN पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम लोढ़ाबोर गौठान जंगल में युवक की हत्या के बाद मिली थी, जिसे सुबह चरवाहे ने देखकर लोगो को सूचना दी और फिर पुलिस को खबर मिली, मौके पर पहुँची पुलिस की जांच में मृतक की शिनाख्त चिल्हाटी निवासी शनि केंवट के रूप में हुई, वही पुलिस को उसके शरीर पर गहरे धारदार हथियार से वार के निशान मिले, जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर पचपेड़ी पुलिस जांच में जुट गई थी।

अपनी जांच के दौरान ही पुलिस को अहम जानकारी हाँथ लगी, जिसमें पता चला कि मृतक का चिल्हाटी के अटल चौक में जोहन यादव पिता मान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी चिल्हाटी बस स्टैंड के पास से विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मृतक से उसका विवाद हुआ था, जिसमें मृतक ने उसके साथ गाली गलौज किया था, जिससे वह आहत था,

विवाद के बाद वह घर गया और घर से फावड़ा नुमा रपली लेकर सायकल में मृतक को ढूंढ रहा था, जो जंगल के पास मिल गया, जिसे उसने दौड़ाकर मार डाला और हथियार को कुछ दूर में छिपा कर घर चला गया। मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हथियार और रक्तरंजित कपड़े को जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...