सीपत

मासूम को ट्रेलर ने लिया चपेट में…मौके पर हुई मौत, सड़क किनारे बाइक के पास खड़ा था बच्चा

उदय सिंह

सीपत – भारी वाहनों की चपेट में आने से हादसों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है, जहाँ भारी वाहन मौत बनकर सड़को पर दौड़ रहे है, ऐसा ही एक हादसा फिर सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। बालक अपने पिता के साथ बाइक में बैठकर जा रहा था। रास्ते में उसका पिता रुका, बच्चा सड़क किनारे बाइक के पास खड़ा था। उसी समय ट्रेलर CG 12 AU 1488 ने उसे चपेट में ले लिया।

इस हादसे के बाद भड़के लोगों ने बिलासपुर-बलौदा मार्ग में तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने मृतक बालक के परिजन को मुआवजा देने का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बछौद निवासी लखनलाल जगत खेती किसानी करता है। वह अपने दो साल के बेटे विक्रांत जगत को बाइक में बैठाकर सोमवार की सुबह गतौरा जाने के लिए निकला था।

दोनों पिता-पुत्र सुबह करीब 10,30बजे ग्राम कुली स्थित पुल के पास पहुंचे थे। पुल के पास लखनलाल ने अपनी बाइक रोकी। इसके बाद वह अपने बेटे को बाइक से उतारकर शौच करने के लिए नाले की तरफ गया था। दो साल का मासूम बालक विक्रांत बाइक के पास खड़ा था। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके ही मौत हो गई।वही सीपत पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...