छत्तीसगढ़बिलासपुर

कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ बिलासपुर भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन दाखिल ,क्लस्टर प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की रणनीति तय

विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला चुकाने का यह अच्छा अवसर उनके पास है। लिहाजा वे कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह कमर कस चुकी है। पिछले दिनों लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद कार्यकर्ता भी पूरी तरह रिचार्ज नजर आ रहे हैं। आगामी दिनों में प्रचार की रूपरेखा क्या होगी, यह तय करने शनिवार को क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल के राजेंद्र नगर स्थित निवास कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक ली गई । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण साव 4 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले वे कार्यकर्ताओं के साथ विशाल जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के शक्ति प्रदर्शन में किसी तरह की कमी ना हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। 4 अप्रैल को सभी वार्डों से कार्यकर्ताओं को जुटाने कहा गया है। सुबह किस जगह कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे और दिन भर की क्या रूपरेखा होगी, यह पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया ।वहीं चुनाव प्रचार थमने तक किस तरह घर घर जाकर प्रत्याशी का प्रचार करना है, यह भी समझाया गया। देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर होने की बात कही गई।

प्रधानमंत्री के पिछले 5 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए जनहितकारी योजनाओं, दुश्मन देश और आतंकियों पर जबरदस्त स्ट्राइक और दुनिया भर में उनकी लोकप्रियता को मतदाताओं को समझाते हुए वोट अपील करने की बात कही गई है। पिछले दिनों हुए चुनावी सर्वे में यह बात निकल कर आई है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को केवल 3 सीटें ही मिल रही है। पिछले बार 11 सीटों में से 10 सीटें भाजपा ने हासिल की थी ,इसलिए बड़े नुकसान के अंदेशे के बाद पार्टी नए सिरे से प्रचार अभियान चलाने की योजना तैयार कर रही है। वैसे देश भर में हुए सभी सर्वे यही बता रहे हैं कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को पूर्ण बहुमत हासिल होगा और अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आगे कोई भी नेता आस पास नहीं है। छत्तीसगढ़ के सर्वे में भले ही भारतीय जनता पार्टी की स्थिति अच्छी न लग रही हो ,लेकिन जिन 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के जीतने की भविष्यवाणी की जा रही है उनमें बिलासपुर भी शामिल है । बावजूद इसके क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं क्योंकि यह उनके लिए यह साख का विषय है। ,पिछले बार उन्हीं के नेतृत्व में लखनलाल साहू ने भारी जीत दर्ज की थी । इस बार भी चुनाव की जिम्मेदारी उन्हीं को सौंपी गई है। विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला चुकाने का यह अच्छा अवसर उनके पास है।

लिहाजा वे कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे। हालांकि अब भी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता रूठे बैठे हैं। कुछ ऐसे कार्यकर्ता, जो भारतीय जनता पार्टी के अच्छे दिनों के साथी थे, वे भी अगले 5 सालों में कांग्रेस की सत्ता होने की वजह से पार्टी से दूरी बना रहे हैं। वहीं वे लोकसभा का रुख भी भांपने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं आई तो फिर उनके उल्टे सीधे काम कैसे होंगे । इसलिए वे अभी से विरोधियों के पाले में जाने की कोशिश में लगे हैं। बावजूद इसके अभी भी भारतीय जनता पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। जिन्होंने शनिवार की बैठक में एक राय होकर बिलासपुर प्रत्याशी अरुण साव के लिए जान तक लगा देना का दावा किया। इस बैठक में महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, गुलशन ऋषि, राम देव कुमावत सहित बिलासपुर के सभी बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत