मल्हार

दर्दनाक सड़क हादसा :- खड़ी हाइवा से जा टकराया बाइक सवार…मौके पर हुई मौत, मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मल्हार- मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा राईस मिल के पास रेत से भरी हाइवा क्र.CG 04 NG 4764 सड़क में खराब हालत में खड़ी हुई थी। जिसमे बाइक सवार पीछे से बाइक सहित हाइवा के पीछे को ठोकर मारते हुए हाइवा के अंदर जा घुसा, जिससे उसकी घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा के आगे राइस मिल और पथरताल (जोरवा) मोड़ के पहले रात 8 बजे के आसपास मल्हार तरफ से मस्तूरी की और जाने वाली सड़क में एक रेत से भरी हाइवा क्र.CG 04 NG 4764 बिगड़ी हुई हालत में खड़ी हुई थी। अंधेरा होने के कारण बाइक चालक देख नही पाया और बाइक क्र.CG 11 CD 5433 बाइक सहित बाइक चालक हाईवा के पीछले हिस्से में जा घुसी जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर पहुँची डायल 112 और 108 की मदद से मृतक को हाइवा से निकाल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरचुरी में शव को रखवा दिया है वही मृतक के बारे में अभी कुछ जानकारी नही मिल पाई है। मल्हार पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...