छत्तीसगढ़बिलासपुर

अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी आग, दमकल के पहुंचने तक गाड़ियां स्वाहा

समय पर अगर इस आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यहां बड़े हादसे की भी आशंका थी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रविवार दोपहर को करीब 4:00 बजे ईदगाह रोड मध्य नगरी स्थित डॉ श्रीकांत गिरी के बच्चो के अस्पताल श्री शिशु भवन की पार्किंग से अचानक आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही समय पहले पार्किंग में एक स्विफ्ट कार खड़ी की गई थी । माना जा रहा है कि कार में स्पार्क की वजह से आग लग गई और देखते ही देखते आग फैलने लगी। जिसने पास ही खड़े ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल की पार्किंग में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।

लोग यहां मौजूद अन्य वाहनों को जल्दी जल्दी हटाने और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना दमकल को दी गई। करीब आधे घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले ही कार और ऑटो पूरी तरह जल चुके थे। इस आगजनी में जहां कार क्रमांक सीजी 10,x 0727 और ऑटो सीजी10 एपी 3147 जलकर खाक हो गई।स्विप्ट कार रामेश्वर यादव की बताई जा रही है है तो वही ऑटो राकेश कुमार की है। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि तेज गर्मी की वजह से या फिर कार में स्पार्किंग के कारण यह आगजनी हुई। समय पर अगर इस आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यहां बड़े हादसे की भी आशंका थी । दमकल और लोगों की मदद से बड़े हादसे को जरूर टाल दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,