बिलासपुर

दुर्गा विसर्जन झांकी के दौरान दो समितियों में हुआ विवाद…जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और पथराव की घटना, वीडियो वायरल..14 गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में बढ़ते क्राइम के ग्राफ ने स्थानीय पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली का सामने आया है, जहा थाना परिसर से चंद मीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा विसर्जन के दौरान दो समितियों के बीच झड़प के बाद भीड़ ने जमकर पथराव कर वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इसमें बिलासपुर पुलिस का मानो खौफ नहीं ना हो, यहां तक वायरल विडियो में स्थानीय पुलिस कही भी नजर नहीं आ रही है। आपको बता दें कि देवकीनंदन चौक से लेकर जूना बिलासपुर तक जगह-जगह झांकियां सजी थी। सिटी कोतवाली चौक से दुर्गा समितियों को बारी-बारी से प्रवेश कराया जा रहा था। इसी बीच शनिचरी बाजार और कुदुदंड दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इसमें युवकों की लाठी-डंडा और रॉड लेकर तोड़फोड़ और पथराव करते दिख रहे हैं। युवकों की भीड़ डीजे और लाइट के साथ ही दूसरी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर रहे थे। दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई इस घटना ने संस्कारधानी को शर्मशार कर दिया है। इन सब के बीच स्थानीय पुलिस की नाकामी साफ तौर पर नजर आ रही है। या यू कहे की शहर में असमाजिक तत्वों में अब पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। तभी वह बेखौफ घटना को अंजाम दे रहे है। 

घटना के वक्त पुलिस नही थी मौजूद,,हो सकती थी बड़ी दुर्घटना…

दुर्गा विसर्जन के दौरान सुबह दो गुटों में हुई मारपीट का जो विडियो सामने आया है। उसमे स्थानीय पुलिस कही नजर नहीं आ रहीं है। जब की हर साल होने वाले इस कार्यक्रम में ऐसे घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद दुर्गा विसर्जन को लेकर संजिदगी नही दिखाई गई। हालाकि अब तक किसी तरह की जन हानि का मामला प्रकाश में नहीं आई है। सूत्रो की माने तो दोनो गुट में अगर एक गुट मौके से भागते नही तो मारपीट के बाद का हाल कुछ और ही होता। आपको बता दें बीते वर्षों में भी दुर्गा विसर्जन के दौरान मारपीट, चाकू बाजी जैसी घटना घटी थी। जिनसे सब नही लिया गया। अब इस मामले में स्थानीय पुलिस की जमकर किरकरी हो रही है। 

वीडियो वायरल होते ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की खानापूर्ति…

दुर्गा विसर्जन के दौरान सुबह लगभग 4.30 बजे रिवर व्यू से सिम्स के रास्ते होते हुए चिंगराजपारा सरकण्डा के दुर्गा समिति ’’माँ आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक’’ एवं देवकीनंदन चौक से ’’कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति’’ नवीन तिवारी के नेतृत्व में सिम्स चौक पहुंची। सिम्स चौक में आगे बढने की बात को लेकर चिंगराजपारा दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो द्वारा विवाद शुरू किया गया। नवीन तिवारी व उनके साथियो के द्वारा संरकण्डा दुर्गोत्सव समिति के लोगो व उनकी गाडियो पर पथराव किया गया जिससे उनकी गाडी क्षतिगस्त हो गई एवं दुर्गा समिति के सदस्यो को चोट आई। इसके उपरांत दोनो समिति के सदस्य अपने-अपने प्रतिमाओ को लेकर विसर्जन हेतु गोल बाजार कि ओर आगे बढ गए। सुबह करीबन 6.00 बजे करोना चौक के पास कुदुदण्ड समिति के सदस्यो एवं उनकी गाडियो पर सरकण्डा क्षेत्र के लोगो के द्वारा उनकी गाडियो पर लाठी डण्डा व पत्थर से तोडफोड किया गया एवं समिति के लोगो को चोट पहुंचाया गया। घटना उपरांत दोनो दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो के द्वारा थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र 390/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि एवं अपराध क्रमांक 391/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 307 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी भारती मरकाम के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी हरविंदर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रकरण में दोनो पक्षो के कुल 14 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 02 आरोपी नाबालिग है। प्रकरण में अन्य आरोपियो की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर