सीपत

करंट बिछाकर 8 जंगली सुअरों का शिकार…8 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, 6 गिरफ्तार 2 फरार

रमेश राजपूत

सीपत – करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है, जिसमें पिछले दिनों एक वन विभाग के सहायक ग्रामीण युवक की भी मौत हुई, जिसके बाद पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, ठीक उसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जिसमें शिकारियों के करंट की चपेट में आकर 8 सुअरों की मौत हुई है, जिसे एक फार्महाउस में रखकर काटा जा रहा था, जहाँ वन विभाग की टीम ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत वन सर्किल ठरकपुर बिट के आरएफ-2 के ग्राम हिंडाडीह (विश्रामपुर) बंधिया खार में ठरकपुर निवासी नागेश्वर पटेल के फार्महाउस में। प्लाट के चौकीदार इतवार सिंह धनुहार पिता लक्षमण उम्र 40 वर्ष अपने छोटे भाई संतोष सिंह उम्र 22 वर्ष सहित अन्य छह लोगों के साथ बुधवार की शाम जंगली जानवरों के शिकार करने के लिए प्लाट में लगे विद्युत खम्भे से खेत के आसपास 1 सौ मीटर तक विद्युत तरंगित खुला तार बिछाया था। तार लगाने के बाद सभी लोग अपने घर चले गए।

फिर रात 3 बजे शिकार का मुआयना करने वापस प्लाट आये तो देखा की 8 जंगली सूअर करंट प्रवाहित बिजली तार के चपेट में आकर मौके पर मरे पड़े है। आरोपियों ने करंट को बंद किया और सभी 8 मृत जंगली सुअर को खेत के बीच मे बने पम्प हाउस के अंदर रख दिया। मुखबिर के माध्यम से वन विभाग को घटना की जानकारी मिली तो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वन परिक्षेत्र के कर्मचारी और वन समिति अध्यक्ष राजेश्वर कौशिक के साथ बिलासपुर उड़नदस्ता दल की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से फार्महाउस से 08 जंगली सूअर, जिसमें 5 नग मृत एवं 3 नग टुकड़ों में जप्ती किये । मृत सुअरों में 4 वयस्क और 4 शावक थे जिनमें से 3 वयस्क शावक को काट कर गोश्त बना लिया गया था।

रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी….

वन विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे शिकारगाह फार्महाउस में छापेमारी कार्यवाही करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी प्लाट के चौकीदार इतवार सिंह धनुहार हिंडाडीह,गैतराम धनुहार पिता फिरतुराम उम्र 40 वर्ष हिंडाडीह, नारायण सिंह गोंड पिता फिरतु सिंह गोड़ उम्र 40 वर्ष टिकरीपारा ठरकपुर,लक्ष्मण सिंह धनुहार पिता अवधराम उम्र 55 वर्ष हिंडाडीह,बाबूलाल पटेल पिता नेतराम पटेल उम्र 55 वर्ष दर्राभांठा अकलतरा को प्लाट में ही मांस काटते पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 1क्विंटल 70 किलो मांस और 5 मृत सुअर जब्त किया। जबकि मौके से आरोपी संतोष सिंह और चैतराम गोंड पिता बेदराम दोनों भदरापारा हिंडाडीह मौके से फरार थे। कार्यवाही में वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेश्वर कौशिक, डिप्टी रेंजर अजय बेन,परिसर रक्षक ठरकपुर केशव गिरी गोस्वामी, वनरक्षक सचिन राजपूत, राजकुमार चेलकर का विशेष योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...