मल्हार

देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती नगर पंचायत मल्हार में धूमधाम से मनाई गई

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार में मालवा की महान शासिका, धर्मपरायण, न्यायप्रिय एवं जनकल्याण की प्रतीक देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें नगर पंचायत परिसर एवं गार्डन की विशेष साफ-सफाई की गई तथा नगर की स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाली महिला सफाई कर्मियों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केवर्त,सीएमओ मनीष सिंह ठाकुर अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर केवर्त,भाजपा के महामंत्री राजकुमार वर्मा, पार्षदगण रामफल कांत, आशुतोष वर्मा, विष्णु केवट, सुजीत राजभानु, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नारायण वर्मा, दिलीप पांडेय, पूर्व पार्षद शमशेर सिंह ठाकुर, विमल कांत सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

समारोह में अतिथियों ने देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन, कार्यों एवं समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। भाजपा महामंत्री राजकुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “देवी अहिल्या बाई होलकर ने अपने जीवन में जो न्यायप्रिय और जनहितैषी शासन दिया, वह आज भी प्रशासन और समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

इस मौके पर नगर पंचायत की ओर से महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। श्रीफल देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। नगर के गार्डन और परिसर की साफ-सफाई की गई, जिससे स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी गया।कार्यक्रम का समापन देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। समस्त उपस्थित जनों ने नगर की स्वच्छता और विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो...