पुराना बस स्टैंड में ठेले को आग लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- उधारी समान नही देने की बात पर ठेले को आग के हवाले करने वाले एक आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। वही घटना में शामिल एक आरोपी अब भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशीष कछुवाहा ने पुराना बस स्टैंड ताज होटल के सामने महाकाल स्मोकिंग टी स्टाल में संतू तिवारी और निखिल कश्यप ने प्रार्थी से उधारी में कोल्ड्रींक और सिगरेट की मांग की थी। प्रार्थी द्वारा उधारी नही देने की बात सुनकर दोनो युवक गुस्से से आग बबूला हो गए।

जहा उन्होंने दुकान बंद होने के बाद अपना गुस्सा देर रात प्रार्थी के ठेले में आग के हवाले कर दिया। इससे प्रार्थी के ठेले में रखे करीब 73 हजार 966 रूपए का समान जलकर खाक हो गए। इधर मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस को कश्यप कालोनी निवासी निखिल कश्यप के ठिकाने में दबिश दी।

जहां से आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही पुलिस घटना को अंजाम देने वाले संतू तिवारी की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस के गिरफ्त से एक आरोपी बाहर है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार