मल्हार

VIDEO:नए साल के जश्न के बाद अज्ञात कारणों से नाबालिग ने लगाई फांसी…. मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुढीखार में बीती रात नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वही पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुढीखार में बीती रात नया साल आने का जश्न मनाने के बाद नाबालिग करन बघेल पिता दिलहरन बघेल उम्र 17 वर्ष ने अपने ही घर के म्यार में गमझे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

जब परिजनों को इस बात की जानकारी लगी तब आनन फानन में मृतक के फंदे को काट डायल 112 की मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने  परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी आज दोपहर पोस्टमार्टम की गई। वही पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौप दिया गया है।

नए साल के जश्न में था शामिल…

नया साल आने की खुशी में मोहल्ले में डीजे लगा अपने पिता और भाई के साथ डांस कर रहे युवक के साथ ऐसा क्या हुआ कि मृतक डाँस को बीच मे छोड़कर रात में ही घर पहुंच फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया यह पुलिसिया जांच में पता चल पाएगा।

नशे का आदी था मृतक 

जब इस बारे में परिजनों से बात की तब उन्होंने बताया कि मृतक और उसके पिता और भाई सभी एक साथ न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करने मोहल्ले में डीजे लगाकर नाच रहे थे।अचानक से मृतक अपने घर पहुँच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस घटना ने सभी को चौका दिया है।

डीजे में मस्ती से नाचते दिखा मृतक

मृतक डीजे में बिंदास तरीके से ऊपर का सर्ट निकाल नाचते हुए दिखाई दे रहा है। वही मृतक के भाई और पिता भी नाच रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार