बिलासपुर

84 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी के साथ 75 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी…. साइबर ठग ने ओटीपी लेकर उड़ाए पैसे,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सकरी अंतर्गत सागरदीप कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय सुरेन्द्र चंद्र सक्सेना के साथ एक अज्ञात मोबाइल धारक ने बैंक अधिकारी बनकर 74,999 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सकरी में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 318(4)-BNS एवं 66D आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी सक्सेना, जो सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं, उन्होंने बताया कि 5 फरवरी 2025 को शाम करीब 6:30 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाला खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर उनके पंजाब नेशनल बैंक उस्लापुर शाखा के खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बंद करवाने का झांसा देने लगा। पीड़ित के अनुसार, कॉलर ने मोबाइल पर ओटीपी भेजकर उसे साझा करने को कहा। जैसे ही सक्सेना ने ओटीपी साझा किया, उनके संयुक्त बैंक खाते से चार बार में क्रमश: 59,000, 5,000, 1,000 और 9,999 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर रकम आहरित कर ली गई। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत थाने में प्रस्तुत की। पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी