मल्हार

ऑनलाइन घड़ी,ईयरफोन मंगाना छात्र को पड़ा भारी,साइबर ठगों ने ऐप डाउनलोड कराकर छात्र से कर दी 77 हजार की ठगी, मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – जिले में सायबर ठगी की आंच अब ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच चुकी। ताजा मामला मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र से सामने आया है। जहां ग्राम चौहा के एक युवक के खाते से शातिर ठगो ने 77 हजार रुपए का आहरण कर लिया है। जिसमे चौहा निवासी प्रार्थी विकास कुमार जोशी की शिकायत पर मल्हार चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मस्तूरी स्थित पातालेश्वर कॉलेज में पी.जी.डी.सी.ए. की पढ़ाई कर रहा है। जिसने 16 फ़रवरी को स्टोर फुल्ली नामक ऐप से घड़ी और एयरफोन का ऑर्डर किया था। जिसके बाद 7890662928 पर कॉल में प्रार्थी को जानकारी दी गई की उनका पार्सल रुक गया है।

जिसके बाद प्रार्थी ने कस्टमर केयर नंबर निकलाकर कॉल कर अपनी समस्या उन्हे बताई। जिसके बाद प्रार्थी के नंबर पर 6279679064 से कॉल आया। जिसके बाद उन्होंने प्रार्थी के व्हाट्सएप पर कम्प्लेन करने के लिए एक एप्लीकेशन भेजा जिसमें ऑनलाइन जानकारी डालते ही प्रार्थी के बैंक अकाउंट से 77 हजार रुपए का ट्रांजैक्शन हो गया। जब तक प्रार्थी कुछ समझ पाता तब तक उसके साथ ऑनलाइन ठगी की घटना घट चुकी थी। इधर इस मामले में प्रार्थी की शिक़ायत के बाद स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,