मल्हार

महाशिवरात्रि पर मल्हार शिवमय, पातालेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब, 15 दिवसीय ऐतिहासिक मेले का भव्य शुभारंभ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उदय सिंह

मल्हार – ऐतिहासिक पुरातात्विक धार्मिक नगरी नगर पंचायत मल्हार में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्वयंभु पातालेश्वर महादेव की एक झलक पाने के लिए उमड पड़े । सैकड़ो की संख्या में बोल बम के नारे लगाते हुए कावड़ यात्री सम्मिलित हूए। महाशिवरात्रि पर नगर पंचायत मल्हार चारों तरफ हर हर महादेव के नारों से गुंज उठा।

आज से नगर पंचायत मल्हार में 15 दिनी मेले का भी शुभारंभ हो गया । भारी भीड़ को देखते हुए यहां संघ के स्वयंसेवकों तथा छात्र संगठन के स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है । नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त ने बताया कि मल्हार मेला में नगर पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी की तैनाती की गई है जो यहां की सुरक्षा व्यवस्था पीने की पानी की व्यवस्था तथा सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रख रहे हैं मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत मल्हार का यह मेला 1936 से लगातार लग रहा है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के लोग भारी उत्साह के साथ लाखों की संख्या में सम्मिलित होते हैं और पातालेश्वर महादेव से मनोकामना की पूर्ति करते हैं। चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है।

आदिशक्ति मां डिडिनेश्वरी मंदिर में भी सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लग रहा। मल्हार मेला में श्रद्धालुओं की तथा व्यवसाईयों की सुविधा तथा समस्याओं के निराकरण हेतु पतलेश्वर मंदिर परिसर में अस्थाई नगर पंचायत कार्यालय की व्यवस्था की गई है जिसमें सुरक्षा स्वास्थ्य तथा मूलभुत समस्याओं की त्वरित निराकरण की जा रही है।

इस अवसर पर नगर पंचायत मल्हार के अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर कैवर्त उपाध्यक्ष सुशील चौबे सभापति मिलू राम कैवर्त, सभापति आशुतोष वर्मा,मिथुन यादव प्रमोद थवाईत ,पार्षद कमलेश सिंह, मनराखन कैवर्त, रमेश यादव, रामफल कांत, रंजन साहू, पियुष पाटले, रामनिवास केवट, अजय केवट, उमेश केवट, शिव केवट, रामनारायण कश्यप, अवध प्रजापति,विमल कांत, पंचराम धीवर ,शनिराम साहू ,भुवनेश्वर निर्मलकर ,रोहित भैना, कामता वर्मा ,सहित नगर पंचायत मल्हार के समस्त नागरिकों तथा शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...