मल्हार

मल्हार नगर पंचायत सीएमओ मनोज कुमार निलंबित, शासकीय योजनाओं के प्रति उदासीनता और निर्देशों की अवहेलना बनी वजह

उदय सिंह

मल्हार– नगर पंचायत मल्हार में पदस्थ सीएमओ मनोज कुमार बंजारा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सेवा भर्ती नियम 2017 के अनुसार नियम 33 के तहत तत्काल सेवा से निलंबित कर दिया गया है, जिसे लेकर अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि नगर पंचायत मल्हार में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार बंजारा द्वारा अपने पद में रहते हुए दिए गए कर्तव्यों और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की गई है, उन्होंने शासकीय भूमि में निवासरत व्यक्तियों को पट्टा एवं आवास प्रदान करने संबंधी आवेदनों पर कार्रवाई नही करने,

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई नही करने, समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित रहने तथा स्लम स्वास्थ्य योजना की बैठक में सही जानकारी प्रस्तुत नही करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने एवं उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की है, जिसके कारण उन्हें प्रभाव से निलंबित किया गया है, इस दौरान उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर रहेगा, जिन्हें नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ता प्रदान किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ...