बिलासपुर

बैंक कर्मी का लेपटॉप उड़ाने वाला आदतन चोर गिरफ्तार… नगदी और लेपटॉप बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बैंक कर्मी के आंखों में धूल झोंक कर लैपटॉप चोरी करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है घटना के चंद घंटों के भीतर ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है मिली जानकारी के अनुसार कुम्हार पारा निवासी राहुल देवांगन एसबीआई बैंक कलेक्टरेट ब्रांच नेहरू चौक में कार्यरत है जहां दीनदयाल रोड मंगला निवासी आरोपी विनोद अग्रवाल कस्टमर बनकर बुधवार को उक्त शाखा पहुंचा था। जहां उसने बैंक कर्मी राहुल देवांगन से दूसरे बैंक का एटीएम पिन नंबर पूछने लगा जिस पर प्रार्थी बैंक कर्मी ने उसे संबंधित बैंक द्वारा ही नंबर उपलब्ध होने की जानकारी दी

इसी बीच प्रार्थी के मोबाइल में फोन आ गया जिस वजह से वह अपने डेक्स से हटकर बात करने लगा जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी विनोद अग्रवाल ने वहां रखे प्रार्थी के लैपटॉप को चोरी कर वहां से फरार हो गया। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल ही बैंक और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिस आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई,

वही चंद घंटों में ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया क्या पुलिस में आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लैपटॉप और 7000 रूपए नकदी रकम बरामद की है बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन चोर है जो शहर के भीड़भाड़ इलाकों में पॉकेट मारी की घटना को अंजाम देता है बहरहाल सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,