मस्तूरी

सड़क हादसा :- दो बाइक में आमने सामने भिडंत, दोनों चालक की मौके पर ही मौत, वही 2 सवार घायल, बिलासपुर- मस्तूरी हाइवे पर हुई घटना

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीघाट में एनएच 49 पर सड़क दुर्घटना में 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई वही 2 लोग घायल है जिन्हें तत्कालित उपचार के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वही मस्तूरी पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीघाट मां हाजरा दवाखाना के पास नेशनल हाइवे 49 पर शनिवार दोपहर 1: 30 बजे के आसपास दर्रीघाट निवासी तिलक राम कश्यप पिता स्व रामस्वरूप कश्यप उम्र 48 वर्ष

अपने मित्र सहोरिक सतनामी के साथ बाइक क्र.CG 10 EA 2508 में सवार होकर मस्तूरी तरफ से दर्रीघाट की ओर मुड़कर बस्ती तरफ जा रहे थे।

वही दूसरी बाइक क्र. CG 11 MA 3198 में सवार सक्ति जिले के हसौद निवासी नागेश्वर साहू पिता देशराम साहू उम्र 23 वर्ष अपने मित्र प्रफुल साहू पिता लक्ष्मी साहू के साथ बिलासपुर तरफ से वापस सक्ति की ओर जा रहे थे,

तभी दर्रीघाट के पाया नेशनल हाइवे पर दोनों बाइक चालको की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिसमे दोनो बाइक के चालको तिलक राम कश्यप और नागेश्वर साहू की घटना स्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दोनो बाइक में पीछे सवार सहोरिक और प्रफुल दोनो युवकों को गंभीर चोटे आई है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी में भर्ती कराया है वही मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,