बिलासपुर

बिलासपुर:- देह व्यापार में लिप्त दो महिलाएं पकड़ी गईं….पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर- शहर में महिला सुरक्षा एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष महिला पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी अनीता प्रभा मिंज और निरीक्षक भारती मरकाम ने किया। उनके साथ महिला आरक्षक बबीता मरावी, रूपांजली सोंचे, भावना अटलकर एवं अन्य महिला कर्मी शामिल थीं। पेट्रोलिंग टीम ने गार्डन, पोस्ट ऑफिस एवं शनिचरी चौक क्षेत्र में गश्त के दौरान बृहस्पति चौक के पास दो महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में पाया। पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने पुलिस से विवाद करने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सिविल लाइन थाने लाया। प्राथमिक जांच और पूछताछ में यह सामने आया कि दोनों महिलाएं अवैध गतिविधियों में संलिप्त थीं। उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...