मल्हार

मल्हार में आस्था और भक्ति का अनुपम नजारा, जँवारा विसर्जन की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – परम्परानुसार नवरात्र के बाद निकलने वाली कलश शोभायात्रा शुक्रवार को भव्य तरीके से फिर एक बार नगर में निकाली गई जिसको देखने हजारो की संख्या में लोग पहुचे।

शाम 4 बजे माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर से विधिपूर्वक पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओ व युवतियों ने कतारबद्ध होकर जंवारा व कलश धारण कर शामिल हुई।

शोभायात्रा की अगुवाई कर्मा दल के नर्तकों व युवकों ने की जो नाचते गाते व माता का जयकारा लगाते हुए बुधवारी बाजार, स्कूल चौक, होते हुए मेला चौक पहुची इस दौरान देवांगन मोहल्ले की महिलाओ ने अपने घरों के सामने चौका लगाकर स्वागत किया व आरती उतारी।

इसके अलावा नगर व आसपास के गाँव से आए लोगो ने भी श्रद्धापूर्वक कलश के दर्शन किये । पातालेश्वर मंदिर में पूजा के बाद खैया तालाब में जवांरा विषर्जन किया गया जिसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर के लिए प्रस्थान करवाया गया। शोभायात्रा सम्पन्न होने के बाद भंडारा से सभी को प्रसाद विरतण किया गया जिसके बाद नवरात्र समापन की घोषणा ट्रस्ट द्वारा की गई।

इस मौके पर श्रीमद भागवत वाचिका सुंदर सुमन दुबे, उमा पांडेय, संध्या शर्मा, लवली पांडेय, ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलराज कैवर्त, कोषाध्यक्ष अनिल कैवर्त, सचिव संतोष कैवर्त, रामहरि कैवर्त, दिलीप पांडेय, रामु कैवर्त सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। इस दौरान चौकी प्रभारी प्रताप सिंह अपने पुलिस के जवानों के साथ शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,