बिलासपुर

अवैध संबंध बनी हत्या की वजह…. मौसेरे भाई ने प्रेमिका और साथी के साथ मिल कर उतारा था मौत के घाट, क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी साज़िश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा होटल सेंट्रल पॉइंट के पीछे स्कूल वैन चालक की बेरहमी से हत्या के मामले को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिल गई है, मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि मौसेरे भाई ने प्रेमिका के साथ मिलकर ही भाई की हत्या कर दी थी। हत्या से पहले पुलिस से बचने के लिए आरोपी टीवी पर क्राइम पेट्रोल देखा करता था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के मौसेरे भाई, उसकी प्रेमिका और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि चकरभाठा स्थित होटल सेन्ट्रल पाईंट के पीछे एक अज्ञात लाश मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे और एक हाथ का पंजा भी काटकर अलग कर दिया गया था। मौके से शराब की बोतल भी बरामद की गई थी। इस मामले को एसपी संतोष सिंह ने गंभीरता से लेते हुए एएसपी राजेन्द्र कुमार जायसवाल को मामले में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

ACCU टीम और थाना की टीम मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त दीपक यादव पिता परदेशी यादव उम्र करीब 30 साल निवासी मकान नम्बर 17 वार्ड न. 48 चौबे कॉलोनी अटल आवास नया सरकण्डा के रूप में की। मृतक पेशे से ड्राईवर था। मृतक के संबंध में आसपास पूछताछ की जा रही थी कि घटना स्थल पर ही घटना में प्रयुक्त खून से लथपथ बीयर बॉटल पड़ा मिला, बीयर बॉटल के पंजीयन नम्बर से बीयर बॉटल की बिक्री स्थान का पता लगाया गया। बीयर बॉटल व्यापार विहार स्थित शराब दुकान से खरीदा गया था। जानकारी मिली शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से संदिग्धो की पहचान की गई एवं संदिग्धों की जानकारी एकत्र की गई जो पता चला की संदिग्धों का संबंध मृतक से है।

प्रेमिका का मौसेरे भाई से था अवैध रिश्ता…

सरकण्डा अटल आवास की ललिता यादव जो अपने पति को छोड़ कर रह रही है उसका संबंध आरोपी दुर्गेश यादव से था। लेकिन दुर्गेश यादव को ललिता यादव का किसी और से बातचीत करना पसंद नहीं था। इस बात से दुर्गेश काफी नाराज रहता था। अपने मौसेरे भाई मृतक दीपक यादव व ललिता यादव के बीच संबंध होने की बात पर कई बार ललीता से झगडा भी हुआ था और मृतक दीपक को जान से मार दूंगा कहकर धमकी भी देता था। इसी बात को लेकर कई बार मृतक दीपक और आरोपी दुर्गेश यादव के बीच झगडा भी हुआ था।दीपक के नहीं मानने पर दुर्गेश अपनी प्रेमिका ललिता के साथ मिलकर उसके हत्या की प्लानिग तैयार की। साथ ही हत्या की घटना के बाद पुलिस से बचने की तरकीब के लिए यु-ट्यूब पर काईम पेट्रोल देखा करते थे।

प्लान बनाकर दिया घटना को अंजाम

14 अप्रैल की शाम मृतक दीपक यादव को दुर्गेश नूतन चौक में मिला। जो अपने साथ कंपनी की मारूती ब्रेजा गाडी में बैठाकर व्यापार विहार ले आया। यहाँ से अपने दोस्त हाईड्रा केन ऑपरेटर मनोज यादव को साथ मिलाकर शराब पीलाने का झांसा देकर मृतक दीपक यादव को साथ लेकर पहले व्यापार विहार शराब दुकान से बीयर व अन्य सामान खरीदकर ब्रेजा गाडी में चकरभाठा पहुंचे। यहां पर सुनसान इलाके में गाडी खड़ी कर दुर्गेश यादव व मनोज यादव दोनों ने मिलकर मृतक को शराब पीलाकर उसी बीयर बॉटल, गाडी में रखे धारदार पेचकस व घटना स्थल के पास पडे सेनेटरी पत्थर से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद शव वहीं छोडकर ब्रेजा कार से भाग गये थे। दुर्गेश यादव ने उपरोक्त घटना की जानकारी अपनी प्रेमिका व सह आरोपी ललीता यादव को दी। मामले में पुलिस ने तमाम सबूतों और बयान के आधार पर तीनो को हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...