छत्तीसगढ़

कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूटने वाले ओसामा और शाहरुख पकड़ाए

डेस्क

बिलासपुर में तीन नकाबपोश लुटेरों ने सिलसिलेवार लूटपाट की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला रखा है। शुक्र है इसी बीच पिछले दिनों राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंप में कट्टे की नोक पर लूटने वाले आरोपी जरूर धर दबोचे गए। पेट्रोल पंप में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी यूपी गिरोह से संबंधित है। बताया जाता है कि यह लोग वारदात को अंजाम देकर राज्य से फरार हो जाते थे । पेट्रोल पंप के लुटेरों को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से पकड़ा गया है। आपको याद दिला दें कि 28 अगस्त की रात 11:00 से 12:00 के बीच बाइक पर सवार तीन नकाबपोशो ने धरसीवा के पेट्रोल पंप में कट्टे की नोक पर 40 हज़ार रुपये नगदी और मोबाइल लूट लिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी ।इसी दौरान पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मौजूद है । जिसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस उत्तर प्रदेश पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दो लुटेरों को पकड़ लिया।आरोपियों में एक का नाम मोहम्मद ओसामा और दूसरे का नाम मोहम्मद शाहरुख है। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है ।उन्होंने बताया कि उन्होंने घटना से पहले पेट्रोल पंप की रेकी की थी और उसके बाद पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे बाइक को रेलवे स्टेशन में छोड़कर ट्रेन से उत्तर प्रदेश भाग गए थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि दोनों लुटेरों ने लूट के 40,000 रु अय्याशी में उड़ा दिए हैं। लेकिन पुलिस को संदेह है कि इन दोनों ने केवल इसी एक वारदात को अंजाम नहीं दिया होगा। इनसे पूछताछ की जा रही है हो सकता है इन्हीं का तार पिछले दिनों बेमेतरा और बिलासपुर में हुई लूट से भी जुड़ी हो।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,