कोटा

माँ- बेटी की घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश…हत्या या आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

कोटा – बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक घर से एक महिला और उसके 2 वर्ष की मासूम बच्ची की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। मामले में पुलिस ने महिला के मायके और ससुराल पक्ष के सामने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवा कर पीएम के लिए भेज दिया है वही इस मामले में मौजूद सभी से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमने निवासी गीता यादव पति दिनेश यादव उम्र 30 वर्ष और मासूम कविता यादव उम्र 2 वर्ष की लाश उनके ही घर के गाय बांधने वाले कोठे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली है, घटना 5 मई की है, जहाँ मृतिका का पति दिनेश यादव ड्राइवर है जो बुकिंग में अमरकंटक गया था, वही घर के अन्य सदस्य शादी में गए थे,

जब 5 मई को सुबह से शाम तक पड़ोसियों ने मृतिका और बच्ची को नही देखा तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नही मिला, जिसके बाद घर के भीतर झांकने पर फांसी के फंदे पर महिला और बच्ची का शव दिखाई दिया, जिन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के मायके वालों सूचना दी जिन्होंने उनके आने के बाद ही दरवाजा खोलने की बात कही, लिहाज़ा आज शनिवार को मृतिका के परिजनों और ससुराल वालों की उपस्थिति में घर का दरवाजा खोला गया और शवों को फंदे से उतारकर तहसीलदार की उपस्थिति में पंचनामा किया गया, जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या या आत्महत्या पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा…

मामले में जांच में पहुँची पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है वही पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। पुलिस पड़ोसियों से लेकर परिजनों तक सभी से पूछताछ कर रही है क्योंकि महिला का विवाह 4 वर्ष पूर्व ही हुआ था, जो नवविवाहिता थी, लिहाज़ा पुलिस मामले में गंभीरता से मौत के कारणों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...