मल्हार

“लाईफ स्टाइल फार इनवायरमेन्ट” प्रशिक्षण का आयोजन… प्रकृति तथा जैविक खेती के लिए किसानो को किया गया जागरूक

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – डीजे वर्मा जैविक कृषि फार्म मल्हार में मंगलवार को प्राकृतिक व जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ जिसका उद्देश्य था कि प्रकृति तथा जैविक खेती के लिए किसानो को जागरूक तथा प्रेरित करना। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के वैज्ञानिको की टीम के साथ मल्हार के दिब्या जदुनंदन वर्मा, शस्य वैज्ञानिक डाक्टर शिल्पा कौशिक, वैज्ञानिक पौध रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जयंत साहू, एवं इन्जीनियर व डा पंकज वैज्ञानिक फार्म मशीन इन वैज्ञानिक के द्वारा प्रकृति तथा जैविक खेती के फायदा एवं विधी के विषयों मे विस्तृत जानकारी दियें गए। मिलेट्स खेती के फायदे और बोने की विधि, ग्रीष्म कालीन अकरस जोताई का महत्व एवं अन्य फसलों के खेती पर भी चर्चा हुई। डॉ शिल्पा के द्वारा रबी फसल धान की खेती मे जल का दुरुपयोग रोक कर ग्रीष्म तथा जायद मे दलहन तिलहन खेती अपनाकर , खरिफ फसल मे धान की खेती से अधिक उत्पादन पर चर्चा हुई। साथ मे मल्हार एवं पचपेडी से आए किसानों को वर्मा फार्म के प्रकृति खेती का भ्रमण कराया गया। वैज्ञानिको द्वारा डीजे वर्मा जैविक कृषि फार्म मल्हार द्वारा किये गए प्रकृति खेती की तारीफ करते हुए आए किसानो को इसी तरह खेती करने की अपील की गई। कार्यक्रम मे जदुनंदन वर्मा, दिव्या वर्मा, मदनलाल वर्मा, सूर्य कान्त धीवर, रमेश यादव, कृष्ण कुमार साहू, साहेबलाल निर्मलकर, हिरालाल निर्मलकर, धनेश्वर निषाद,कन्हैयालाल साहू पचपेडी से अशोक कुमार जयसवाल , मालिकराम, करन कुमार आदि किसान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,