बिलासपुर

बिलासपुर से हवाई सेवा के लिए ट्रायल लेंडिंग सफल, अब क्षेत्रवासियों को मिलेगी उड़ान की सुविधा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य पार्टियों और आमजन के प्रयासों के बाद आखिरकार बिलासपुर में हवाई सेवा शुरू होने को हरी झंडी मिल ही गई, जिससे अब राजधानी और जगदलपुर के बाद बिलासपुर से भी हवाई यात्रा की शुरुआत होने वाली है।
आपको बता दें बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू होने में महज तीन दिन ही शेष है, जिसके बाद 1 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली, जबलपुर, प्रयागराज के लिए हवाई सुविधा शुरू हो जाएगी। जिसे लेकर बिलासा एयरपोर्ट पर तैयारी तेजी से चल रही है। गुरुवार को एयरपोर्ट का ट्रायल लैंडिंग किया गया। इसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू अब हो जाएगी।


बता दें कि केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1 मार्च से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू किए जाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद अब बिलासपुर से विमान सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी और बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...