मल्हार

करेंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत…मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम सरसेनी में विद्युत तार की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम सरसेनी निवासी छेदीन बाई केवट पति स्व: दुकलहा राम केवट उम्र करीब 60 वर्ष शनिवार शाम 4-5 बजे के आसपास मौसम खराब होने पर अपने घर के खपरा छज्जा को सुधारने के लिए उपर चढ़ी हुई थी,

तभी घर के छज्जे के उपर से गुजरे एल टी तार के चपेट में आ गई और छज्जे से नीचे गिर गई जिससे घटनास्थल में ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। जब आसपास के पड़ोसीयो को घटना के बारे में जानकारी हुई तब डायल 112 एवं 108 को घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची डायल 112 एवं 108 की मदद से तत्काल मस्तूरी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिए। वही पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा, फिलहाल पुलिस घटना के असल वजह की पता लगाने जांच में जुट गई है।

परिजनों एवं ग्रामीणों ने लगाया विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

मृतक महिला के घर के ऊपर से एल टी तार गुजरी है।जो बीच से कटी हुई है। परिजनों ने बताया की विद्युत विभाग के कर्मचारियों को बार बार बोलने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया ।अगर समय रहते कटे तार को सुधार दिया जाता तो आज वृद्ध महिला घटना की शिकार नही होती और जिंदा होती।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,