रतनपुर

आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फरार हुए युवक

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र में देर रात एक सेवानिवृत्त शिक्षक से ऑटो सवार युवकों द्वारा डंडा दिखाकर मारपीट की धमकी देते हुए 1200 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो क्रमांक सीजी 10 सीडी 7944 के चालक और उसके साथी के खिलाफ धारा 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। 17 अगस्त को वे दाएं कान में दर्द का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचे थे। उपचार के बाद वे अपनी कार से घर लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचने पर ऑटो क्रमांक सीजी 10 सीडी 7944 में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे।पीड़ित के मुताबिक, दो-तीन युवकों ने उनकी कार को रोक लिया और शीशा खटखटाकर उन्हें बाहर आने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए पैसों की मांग की। जब उन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही तो युवकों ने हाथ में रखे डंडे को दिखाते हुए जान से मारने और मारपीट करने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने उनकी जेब मे रखे कुल 1200 रुपये जबरन निकाल लिए और मौके से चले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए सवार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश