बिलासपुर

लगन और परिश्रम से कार्य करने पुलिस कर्मियों को किया जा प्रेरित….कॉप ऑफ द मंथ के रूप में मिल रही पहचान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु ” कॉप ऑफ द मंथ ” पुरस्कार देने की घोषणा की गई है । इस कड़ी में माह मई , 2023 में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज ” कॉप ऑफ द मंथ ” सम्मान से सम्मानित किया गया । सेंदरी के अंधे कत्ल के अपराधियों का पर्दाफास करने हेतु उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा , थाना प्रभारी कोनी , आसूचना संकलन के उत्कृष्ट कार्य हेतु सउनि संतोष सारीवान , जिला विशेष शाखा , जान जोखिम में डालकर आग पर काबू कर जनहानि बचाने हेतु प्र . आर . 303 आतिश पारिक , 16 वर्षो से फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु आर . 203 सत्येन्द्र सिंह राजपूत चौकी बेलगहना , बाईक के मॉडिफाइड साइलेंसर के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु आर . 1010 यासीन हुसैन थाना यातायात , अल्पावधि में हत्या के 11 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आर . 837 अफाक खान थाना सिरगिट्टी को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है ।

चुने गए अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद इनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा । इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे । पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनता से अच्छा व्यवहार जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी । इसी संदर्भ में पूर्व में अनुशासनहीन एवं कदाचरण करने वाले पुलिसकर्मियों निरी . कृष्णकांत सिंह , तत्कालीन थाना प्रभारी रतनपुर एवं आर . 191 आशीष वस्त्रकार एवं आर . 1109 मिथलेश सोनवानी थाना कोटा को निलंबित कर रक्षित केन्द्र संबद्ध किया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...