रायपुर

छात्रवृत्ति योजना :- 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों को लाभान्वित करने प्रक्रिया पूरी करने निर्देश जारी…15 जुलाई तक दी गई समय सीमा

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – भारत सरकार ने कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों के अनुसूचित जातियों , अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति दिये जाने के लिए जो प्रक्रिया निर्धारित की है उसमें निम्नलिखित कार्यवाही आवश्यक रूप से पूर्ण करने निर्देश जारी किए गए है जिसमे छात्रवृत्ति का आवेदन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के पास आधार नम्बर हो एवं उनका आधार नम्बर उनका बैंक एकाउंट से लिंक हो । छात्रवृत्ति का आवेदन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का जाति प्रमाण – पत्र चिप्स के सर्वर पर अपलोड किया गया हो , जिसे उसके ऑनलाईन आवेदन में लिंक किया जा सके । छात्रवृत्ति का आवेदन करने वाले प्रत्येक आवेदक का आय प्रमाण – पत्र चिप्स के सर्वर पर अपलोड हो जिसे उसे ऑनलाईन आवेदन के साथ लिंक किया जा सके।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के ऑनलाईन आवेदन करने का साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है , जो विभाग के पोर्टल पर शीघ्र उपलब्ध होगा, स्कूल खुलते ही कक्षा 9 वीं से 12 वीं के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति हेतु पात्र प्रत्येक विद्यार्थी का आधार नम्बर उसके बैंक एकाउंट से लिंक करने आय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनावकर उसे चिप्स के सर्वर पर अपलोड करने का कार्य प्रारंभ कर दें और यह कार्य अनिवार्य रूप से 15 जुलाई तक पूर्ण करा लें , जिससे अगले 15 दिन में सभी के आवेदन ऑनलाईन किये जा सके और विद्यार्थियों को समय से छात्रवृत्ति मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...