छत्तीसगढ़मल्हार

मल्हार में फिर से कमल खिलाने घर घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं सुरेंद्र

धार्मिक नगरी मल्हार में इन दिनों राष्ट्रवाद हावी है, इसलिए सुरेंद्र सिंह और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भरोसा है कि मल्हार से भारतीय जनता पार्टी को निर्णायक बढ़त मिलेगी

ठा. उदय सिंह

मंगलवार को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के तहत बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए भी मतदान होना है। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। बिलासपुर लोकसभा सीट में शामिल मस्तूरी विधानसभा में पिछली बार कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी लेकिन यहां एक बार फिर भगवा छाया और डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी विधायक बने। लोकसभा चुनावों में भी मस्तूरी क्षेत्र खासकर मल्हार में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में नगर पंचायत मल्हार के अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ सुबह से लेकर देर शाम तक सघन जनसंपर्क कर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं।

माना जाता है कि अंतिम दिनों में ही किए गए चुनाव प्रचार का अधिक प्रभाव मतदाताओं पर पड़ता है, इस लिहाज से इन दिनों नगर पंचायत मल्हार के अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह लगातार भाजपा प्रत्याशी अरुण साव के पक्ष में मतदान करने घर घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। वहीं उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले 5 सालों के कार्यों का भी हिसाब किताब जनता को समझाया जा रहा है। धार्मिक नगरी मल्हार में इन दिनों राष्ट्रवाद हावी है, इसलिए सुरेंद्र सिंह और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भरोसा है कि मल्हार से भारतीय जनता पार्टी को निर्णायक बढ़त मिलेगी। रविवार को भी नगर पंचायत मल्हार अध्यक्ष ने सुबह से लेकर शाम तक हर वार्ड में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांग रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,