सीपत

सीपत:- जमीन विवाद ने ली जान…घर खाली कराने की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाया जहर, सीपत पुलिस ने आरोपी को दबोचा

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना पुलिस और एसीसीयू टीम ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी बलराम यादव 39 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने जमीन और मकान खाली कराने को लेकर लगातार गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर एक व्यक्ति को इतना प्रताड़ित किया कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार ग्राम फरहदा बजरंग चौक निवासी परमेश्वरी पटेल ने 29 मई को सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह और उसका परिवार वर्षों से शासकीय भूमि पर बने घर में निवास कर रहे हैं। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला बलराम यादव एक बुजुर्ग महिला रामकली यादव को लेकर उनके घर पहुंचा और उक्त जमीन को रामकली की बताते हुए घर खाली करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि बलराम यादव ने घर में घुसकर अश्लील गाली-गलौज की, मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से मानसिक रूप से आहत और परेशान होकर परमेश्वरी पटेल के पति कनक पटेल ने कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया।

गंभीर हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 30 मई को उनकी मौत हो गई। कनक पटेल की मृत्यु के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी। विवेचना में सामने आया कि आरोपी द्वारा लंबे समय से जमीन और मकान खाली कराने को लेकर मृतक को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके आधार पर प्रकरण में धारा 108 बीएनएस आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना जोड़ी गई।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार तलाश कर उसे गनियारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सीपत थाना पुलिस और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी विस्तृत जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...