जांजगीर चाँपा

धान बिक्री के पैसे निकालकर बैंक से निकले किसान से लूट, बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों ने छीने 49 हजार रुपए…..बैंक से रेकी कर दिया घटना को अंजाम

डेस्क

जांजगीर चाम्पा- जिले के सक्ति थाना क्षेत्र में धान बिक्री की राशि बैंक से निकालकर घर जा रहे एक किसान से 49 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया है, मामले में प्रार्थी किसान शिव कुमार गबेल निवासी ग्राम जाजंग ने बताया कि वह बुधवार को जिला सहकारी बैंक सक्ति पता करने गया था कि धान बिक्री की रकम उसके खाते में जमा हुई है कि नही, जहाँ उसे पता चला कि बैंक खाते में 2 लाख 61 हजार रुपए जमा है, उसने उसमे से 49 हजार रुपए निकाले और एक थैले में नगद रकम के साथ ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक को रख लिया और पैदल ही बैंक से घर के लिए निकल गया, रास्ते मे उसने अज्ञात व्यक्ति से लिफ्ट मांगा और घर लौट रहा था, तभी कंचनपुर पेट्रोल पंप के पास वह व्यक्ति पेट्रोल भराने रुका तभी सामने से एक बाइक में दो युवक आए और पैसो से भरा थैला लूटकर भाग निकले, जब तक प्रार्थी किसान कुछ समझ पाता दोनों लुटेरे फरार हो चुके थे।

रेकी कर की गई घटना

मामले में प्रार्थी किसान शिवकुमार गबेल ने बताया कि उसने बैंक में किसी अज्ञात व्यक्ति से पैसे निकालने में मदद ली, फिर एक अज्ञात व्यक्ति से लिफ्ट ली, जो कंचनपुर पेट्रोल पंप के पास लूट का शिकार हो गया, इससे साफ तौर पर यह माना जा सकता है कि इन लुटेरों ने किसान को बैंक से ही टारगेट बना लिया था, जिन्हें यह पता था कि इसके पास इतनी बड़ी नगद रकम है, लिहाजा प्लान बनाकर इस घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपनी विवेचना शुरू कर दी है, जिन्हें अपने जांच के दायरे में सबसे पहले बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज और पेट्रोल पंप में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज को लेना चाहिए ताकि इस लूट की वारदात को सुलझाया जा सके और दोनों अज्ञात आरोपियों को पकड़ा जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
मेहनत और मार्गदर्शन का कमाल...आचार्या इंस्टीट्यूट का CBSE 10वीं में ऐतिहासिक रिजल्ट धमकी, डर और ट्रांजैक्शन....मोबाइल ठगों का नया तरीका, नागपुर ट्रांसफर की धमकी देकर लाखों की ठगी....नर... सावधान..रोजगार की तलाश में बाहर गए श्रमिक बन रहे शोषण का शिकार... महाराष्ट्र में बिलासपुर के मजदूर क... पिकनिक मनाने गया युवक डूबा तालाब में.... दूसरे दिन एसडीआरएफ को मिला शव, वेदांता प्लांट हादसे में 20 श्रमिकों की मौत... फर्नेस में ईंधन के अत्यधिक दबाव से फटा बायलर, लापरवाह... बिलासपुर:- शिक्षा विभाग में करोड़ों का खेल... फर्जी वेतन आहरण कर 29 लाख हड़पे, एक आरोपी गिरफ्तार, दू... सांदीपनी पब्लिक स्कूल का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत सांदीपनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आगाज, नैनो टेक्नोलॉजी और हर्बल साइंस पर मंथ... थाने में बेकाबू हुआ कानून का रखवाला...फरियादी की एएसआई ने की पिटाई, एसएसपी ने किया सस्पेंड प्रदेश में धधकती गर्मी के बीच बड़ा फैसला... 20 अप्रैल से बंद होंगे स्कूल, 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवक...