मल्हार

फिर बाइक सवार लुटेरों ने महिला के गले से लुटा मंगलसूत्र…..मल्हार बस स्टैंड से पति पत्नी और बच्चा जा रहे थे घर

उदय सिंह

मस्तूरी – शहर के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक सवार लुटेरों का आतंक फैलने लगा है, जो मौका मिलते ही महिलाओं के गले से मंगलसूत्र की लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। एक बार फिर इसी तरह की लूट की घटना मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र से सामने आई है, जहाँ मल्हार वार्ड क्रमांक 13 निवासी रानी साहू ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि वह बीते दिनों अपने पति और बच्चे के साथ अपने मायके ग्राम गेंदवारी मुंगेली गई थी, जहाँ से रविवार शाम ऑटो से वापस मल्हार पहुँची और बस स्टैंड से उतरकर पैदल अपने घर जा रहे थे, तभी विश्राम गृह के पीछे मोतीसागर तालाब के पास होंडा साइन बाइक में 2 लुटेरों ने उसके गले मे पहने मंगलसूत्र को लूट कर भागने लगे, जिन्हें पकड़ने दौड़ाए लेकिन बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए, प्रार्थिया के अनुसार मंगलसूत्र में 5 सोने के फर लगे थे, जिसकी अनुमानित कीमत 14 हजार रुपए है। मामले में मल्हार (मस्तूरी) पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 34-IPC, 392-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,