मस्तूरी

मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजू बंजारे, जो गांव में आलू-प्याज बेचकर जीवन यापन करता है, सुबह करीब 7 बजे अपनी बेजाकब्जा जमीन पर घुरूवा के पास मकान बनाने के लिए नींव खोद रहा था।

इसी दौरान गांव के ही चंद्रकुमार बंजारे, प्रदीप बंजारे और आशीष बंजारे मौके पर पहुंचे और जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि चंद्रकुमार बंजारे ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे राजू बंजारे के माथे और दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई।

बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बड़े भाई प्रेमलाल बंजारे पर भी आरोपियों ने रॉड और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ में चोट लगी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मस्तूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...