छत्तीसगढ़

निजात अभियान:- 4 आरोपियों से 143 लीटर अवैध शराब जब्त, जिले में पुलिस कर रही लगातार कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत दो अलग अलग थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ़ कार्यवाही की है। जिसमे पुलिस ने चार आरोपियों के कब्जे से 143.5 लीटर शराब बरामद किया गया है। पहला मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। जहा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसो की देवी वर्मा के द्वारा अपने अन्य परिवारजनों के साथ मिलकर घर के बाड़ी में हाथ भट्ठी से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु बना रही है, जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहा गांव के ही आरोपियॉ देवी वर्मा और राहुल वर्मा को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। जिनके कब्जे से दो पीला रंग के जरिकेन में क्रमशः 13 लीटर, 14 लीटर कच्ची महुआ शराब, बिक्री रकम 320 रुपये, एक एचपी कम्पनी का गैस सिलेंडर, सिंगल चूल्हा, दो नग डेचका को जप्त किया गया है। इसी तरह कोटा पुलिस द्वारा ग्राम गोबरीपाठ में रेड कार्यवाही की गई है। जिसमे आरोपी सुरेश कुमार बंजारे पुलिस को चकमा देकर भाग गया तो वही उसके नाबालिक युवक के पास से 110 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। इसी तरह सरकंडा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए एक युवक को गिरफ़्तार किया है। जहां कुटीपारा निवासी राहुल वर्मा पुलिस को देखकर बाइक क्रमांक CG10AS0660 में भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़ा तो उसके पास सफेद रंग की बोरी में 36 नग देसी प्लेन मदिरा कुल 6.5 लीटर मिला है। जिसे जब्त कर स्थानीय पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चारो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार