बिलासपुर

चुनाव ट्रेनिंग से नदारद 144 चुनाव कर्मियों को शो कॉज नोटिस जारी…लापरवाही पर गिर सकती है बड़ी कार्रवाई की गाज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 144 अधिकारी-कर्मचारियों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गैर जिम्मेदार तरीके से अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि जवाब असंतोषप्रद पाये जाने पर चुनाव एवं सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि इस महीने के 8 से 10 तारीख तक चुनाव प्रशिक्षण का प्रथम दौर संपन्न हो चुका है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान दल के सदस्य के तौर पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक, दो एवं तीन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिना सूचना अथवा उचित कारण के 144 अधिकारी गैर हाजिर पाये गये हैं। कलेक्टर ने इन अनुपस्थित कर्मियों के लिए 22 तारीख को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है। उन सभी को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होकर प्रशिक्षित होने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा...