बिलासपुर

वार्ड 43 से भारती परते है भाजपा की प्रबल दावेदार, जनता का जीता विश्वास, पार्टी भी दे सकती है नेतृत्व

रमेश राजपूत

बिलासपुर- ग्राम पंचायत के बाद अब नगर निगम में जुड़ने के बाद गांव से दावेदारी को लेकर सभी क्षेत्रों से सरगर्मी तेज हो चूंकि है। लेकिन देवरीखुर्द के वार्ड क्रमांक 43 बंशीलाल वार्ड को लेकर केवल एक ही दावेदार प्रबलता से सामने आ रहे है। नगर निगम चुनाव में उक्त वार्ड अनसूचित जनजाति मुक्त वार्ड है। जहाँ वर्तमान सरपंच भारती पंकज परते ने एक बार फिर अपनी दावेदारी की है। विश्वनीय सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने और सरपंच पद के साथ पार्टी गतिविधियों में एक्टिव रहने के आधार पर भारतीय जनता पार्टी से उनकी टिकट लगभग तय है। विगत वर्षों में उनके जनाधार को लेकर पार्टी प्रमुख हमेशा से ही प्रभावित रहे है। अनुसूचित जनजाति में रहने के बावजूद देवरीखुर्द के वर्तमान सरपंच भारती पंकज परते ने राजनीति शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है। जो गोड़ आदिवासी समाज के लिए किसी उपलब्धि से कम नही है, हो भी क्यो न आज आम जनता भी अपना भविष्य पढ़े लिखे जनप्रतिनिधियों के हाथ मे देना चाहती है। वर्तमान में निगम चुनाव में भाजपा पार्टी की साख मजबूत करने वार्ड क्रमांक 43 से दावेदारी करने वाली सरपंच भारती पंकज परते ने चुनावी तैयारी शुरु कर दी है। जिसमे उन्हें क्षेत्र की जनता से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्योकि उन्होंने अपने सरपंच कार्यकाल में महिलाओं के लिए स्व सहायता समूह को विकसित कर स्वरोजगार हेतु समय-समय पर शिविर लगाए, जिससे यहां की महिलाएं काफी हद तक आत्मनिर्भर हो पायी। साथ ही उनके द्वारा आंगनबाड़ी भवन का कायाकल्प भी किया गया है इसकेे अलावा देवरीखुर्द क्षेत्र के अटल बाजार के निर्माण केेेे साथ अतिरिक्त चबूतरेे का निर्माण कराया गया है। बहरहाल भारतीय जनता पार्टी द्वारा 3 नवंबर तक प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। इससे पहले ही पार्टी प्रमुखों ने कई क्षेत्रों में प्रत्याशियों को चुनावी तैयारी करने संकेत दे दिए है। जिनमे भारती पंकज परते भी शामिल है।

ग्रामीणों के लिए स्थाई पट्टा और सुरक्षा के लिए यह कदम उठाए गए..

देवरीखुर्द में पिछले 35 वर्षों से शासकीय भूमि पर बसे ग्रामीणों के लिए वर्तमान सरपंच भारती पंकज परते ने हाईकोर्ट की लड़ाई लड़ कर 40.76 एकड़ जमीन को आबादी घोषित कराया है। जिससे यहाँ रहने वाले ग्रामीणों को पट्टे देने की प्रक्रिया शुरू हो सकी है। इसके अलावा अन्य ग्राम पंचायतों के अपेक्षा देवरीखुर्द में सरपंच भारती पंकज परते के पहल पर ही गांव में सर्वाधिक एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। जिसको लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने उनके काम की सराहना की गई है।

सी सी रोड और पानी की व्यवस्था के लिए यह भी पहल की गई।

देवरीखुर्द के वर्त्तमान सरपंच भारती पंकज परते के मात्र कुछ वर्षों के कार्यक्रम में ही उन्होंने क्षेत्र में 6650 मीटर सीसी सड़क बनवाई साथ ही 5000 नालियों और 1.5 करोड़ की लागत से बालवाड़ी का निर्माण भी किया गया है। इसके अलावा पेयजल संकट को दूर करने 4450 मीटर पाइप लाइन का विस्तार किया गया । साथ ही उनके सघन प्रयासों से देवरीखुर्द के हितग्राहियों को 470 पेंशन कार्ड, 1000 नए राशन कार्ड और 200 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...