रायपुर

बड़ी खबर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द…पेपर लीक के आरोपों के बाद मचा हड़कंप, अब फिर से होगी इस विषय की परीक्षा

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद लिया गया है, जिससे प्रदेशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच हलचल मच गई है। मंडल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा के संबंध में 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रश्नपत्र के सेट ‘बी’ के लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच शुरू की गई और साइबर थाना सहित सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई। 23 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में पूरे मामले की समीक्षा की गई। जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों और परिस्थितियों को देखते हुए समिति ने 14 मार्च को हुई हिंदी परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। मंडल ने स्पष्ट किया है कि अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

नई तिथि के अनुसार, कक्षा 12वीं हिंदी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। मंडल ने सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। इस फैसले से लाखों छात्रों पर सीधा असर पड़ा है, जो पहले ही परीक्षा दे चुके थे। अब उन्हें दोबारा परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। वहीं, अभिभावकों और छात्रों में इस घटना को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां पेपर लीक मामले की जांच में जुटी हुई हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार