बिलासपुर

चोरी के 6 प्रकरणों में 3 चोर चढ़े पुलिस के हत्थे…बढ़ते चोरी के मामलों के बीच पुलिस हुई सक्रिय

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीते दिनों जिले में हुए करीब आधा दर्जन चोरी के घटनाओं के बाद स्थानीय पुलिस ऐक्शन मोड पर आ गई है। जिसके तहत रविवार को दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में 6 चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए चोरी के जप्त सामानों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इनमे पहले दो मामले सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां बाइक और ऑटो से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि डीएस कॉलेज के पास एक नाबालिग युवक चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिस पर सरकंडा पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AJ 7073 में सवार नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक को सरकंडा अटल आवास से चोरी कर उसे बेचने की फिराक में था इसी तरह नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा संचालित एसएलआरएम सेंटर जोन क्र. 07 बहतराई में लगे ई-रिक्शा बैटरी चार्जर 02 को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने कि शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसपर सरकंडा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बहतराई अटल चौक निवासी राकेश कुमार सूर्यवंशी उर्फ दद्दू को पकड़ा जिसके कब्जे से 02 नग बैटरी एवं चार्जर जप्त किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इधर तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते तीन हफ्तों में 4 जगहों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।

दरअसल बीते एक पखवाड़े से तखतपुर थाना क्षेत्र में सिलसिले वार चोरी हो रही थी जिसे रोकने स्थानी पुलिस के साथ एसीसीयू कि संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की जहां पता चला की आरोपी घटना को अंजाम देकर तखतपुर से ट्रेन के रास्ते फरार हो जाता था जिसको लेकर पुलिस ने घेराबंदी कर सुयोजित तरीके से लोरमी कोतरी ठकरपुर निवासी कमल उर्फ गोलू निषाद को गिरफ़्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए सामान, तथा सायकल कुल कीमती 53000/- रूपए को जप्त कर, आरोपी कमल उर्फ गोलू निषाद को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,