छत्तीसगढ़बिलासपुर

मतदाताओं को फीलिंग गुड कराने आदर्श मतदान केंद्रों की स्थापना, साज सजावट और सुविधा पर खास जोर

लोकतंत्र के महापर्व के साक्षी बने यह प्रयास जिला निर्वाचन का है। जिसकी सफलता अब बिलासपुर लोकसभा के मतदाताओं के हाथ मे है

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मतदान के मद्देनज़र जिला निर्वाचन के द्वारा चार जोन में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है। जहाँ पहुचने वाले मतदाताओं को छाव, पानी,सहित सेल्फी पॉइंट की सुविधा दी गई है। वही आदर्श मतदान केंद्र को सजाया भी जा रहा है।
बिलासपुर लोकसभा के लिए मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा रही है। जिसके लिए जिला निर्वाचन के द्वारा समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है। वही कई मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र भी बनाया गया है। जहाँ पहुचने वाले मतदाताओ को समस्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बिलासपुर विधानसभा में चार जोन में लगभग 12 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें रंगोली की आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने की कोशिश भी की है। आदर्श मतदान केंद्र में धूप से बचने के लिए जहा सामियाना लगाया गया है।

वही मतदान केंद्र में पहुचने वाले लोगो के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। जिससे यह पहुचने वाले लोग मतदान के लिए प्रोत्साहित हो सके। हालाँकि जिला निर्वाचन के द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया है। लेकिन उसका कितना असर लोगो मे हुआ इसका परिणाम मंगलवार को मतदान के प्रतिशत के बाद ही पता चलेगा। इसके अलावा आदर्श मतदान केंद्र में पानी सहित विधुत की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है। वही आदर्श मतदान केंद्र होने की वजह से केंद्र को सजाया सवारा भी जा रहा है। लोग मतदान केंद्र पहुचकर लोकतंत्र के महापर्व के साक्षी बने यह प्रयास जिला निर्वाचन का है। जिसकी सफलता अब बिलासपुर लोकसभा के मतदाताओं के हाथ मे है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...