बिलासपुर

तोरवा पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह… सिलसिलेवार हो रही बाइक चोरी के 12 मामलों का खुलासा,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर के अलग अलग जगहों से घूम घूमकर बाइक चोरी करने वाले आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। तोरवा पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि 6 चोरों को एक साथ गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक दर्जन बाइक पुलिस ने बरामद की है। मामले का खुलासा करते हुए तोरवा पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के खिलाफ़ तोरवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि शंकर नगर ओवर ब्रिज के नीचे नाबालिग द्वारा चोरी का मोटरसायकल रखने की जानकारी मिली। जहां दबीश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया। जिसके बताए अनुसार पुलिस ने तोरवा पंप हाउस से दो नग बाइक बरामद किया है। वही पूछताछ के बाद क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले आरोपियों कि फेहरिस्त सामने आई। फिर क्या तोरवा पुलिस हेमूनगर निवासी राहुल ठाकुर,चुचुहियापारा निवासी मोहम्मद सलीम और निसार अली,तोरवा निवासी निखिल यादव और मुकुल यादव तक पहुंची। जिनके कब्जे से पुलिस ने 10 चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने 6 आरोपियों के कब्जे से मिले 12 बाइक को जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सउनि भरतलाल राठौर, प्र.आर. साहेब अली, किशन लाल नवरंग आरक्षक कमलेश्वर शर्मा सुनील सिंह, अनूप किण्डो लक्ष्मी कश्यप म.आर.इफरानी का सराहनीय योगदान रहा।

यह बाइक हुई जब्त

चोरी हुई बाइक में सीजी 10 बी 6784, सीजी 12 ए एल 9120, सीजी 10 एन 7228, काले रंग का हीरो होंडा सीडी डॉन , काले रंग का हीरो होंडा स्पलेंडर, हीरो डील्स, हीरो होंडा, एचएफ दिलक्स, सीजी 28 एल 9020 , सीजी 10 एक्यू 7013, सीजी 10 ईएम 8231, सीजी 11 सी 5731 शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज