बिलासपुर

बिलासपुर:डीजे वाले बाबू को गाना बजाना पड़ा भारी, जिला प्रशासन का अमला उतरा मैदान में,आधा दर्जन कानफोडू डीजे संचालकों के खिलाफ हुई कार्यवाही..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – हाईकोर्ट के फटकार के बाद ज़िला प्रशासन का अमला तय मापदंड से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत शनिवार को दो थाना क्षेत्रों में 6 डीजे संचालकों के खिलाफ डीजे जब्त कर व्यवधानिक कार्रवाई की जा रही है। दरअसल शनिवार को कोतवली क्षेत्र में गणेश उत्सव समितियो द्वारा विशर्जन के दौरान डीजे के उपयोग किया जा रहा था।

जिसमे अत्यधिक बेस होने की शिकायत लागतार सिटी कोतवाली पुलिस को मिल रही थी। जिसको लेकर हाई कोर्ट के निर्देश और आम जनता कि समस्याओं के मद्देनजर नगर निगम, सिटी कोतवली पुलिस और प्रशासनिक की संयुक्त टीम जिसमे तहसीलदार अतुल वैष्णव,

अतिरिक्त तहसीलदार आकाश गुप्ता, नायाब तहसीलदार हितेश साहू, ज़ोन 5 कमिश्नर राजकुमार शर्मा, आरटीओ निरीक्षक कृष्णकांत चौबे, सहित पर्यावरण विभाग के स्टाफ की मौजूदगी में क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। जहां 04 डीजे संचालकों के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही की गई है। इसी तरह सरकंडा थाना क्षेत्र में भी नगर निगम, सरकंडा पुलिस और प्रशासनिक की संयुक्त टीम जिसमे तहसीलदार शशि भूषण सोनी,

जोन -08 कमिश्नर प्रवीण शर्मा शामिल थे। उन्होंने सरकंडा क्षेत्र का निरीक्षण किया। जहा 02 डीजे संचालकों के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...