छत्तीसगढ़बिलासपुर

अनारक्षित टिकट की सुविधा की मियाद रेलवे ने 30 सितंबर तक बढ़ाई, यात्री सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सुबह 06 बजे से शाम 06 बजे के मध्य गुजरने वाली गाडियों के लिए ही टिकट जारी किया जाएगा

बिलासपुर अलोक अग्रवाल

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर कुछ रेल खण्डों और कुछ चिन्हित ट्रेनों के लिए अनारक्षित स्लीपर क्लास टिकट सीमित स्टेशनों के अनारक्षित टिकट प्रणाली से जारी किये जा रहे हैं। यह सुविधा 31 मार्च तक के लिए दी गयी थी। लेकिन यात्रियो की मांग को देखते हुए योजना का विस्तार 30 सितम्बर तक कर दिया गया है। समय-समय पर चलायी जा रही आकस्मिक टिकट चेकिंग अभियान के दौरान यह पाया गया कि रेलयात्री सामान्य द्वितीय श्रेणी के रेल टिकट के साथ कुछ खण्डों में यात्रा करते है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लाइसेंसधारी जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा और यात्री टिकट सुविधा केन्द्र में उपलब्ध है। जहा यात्रियों को अनारक्षित स्लीपर क्लास टिकट कुछ शर्तों के आधार पर जारी किये जाएगे। यह सुविधा 19 स्टेशनों के लिए थी।परंतु अब 31 रेलवे स्टेशन को इससे जोडकर सुविधा प्रदान की गई है। बिलासपुर रेलवे जोन के 50 स्टेशनों में 118 मेल एक्सप्रेस एवं 08 पैसेंजर गाडियों में प्रदान की गयी है।

यह सुविधा कुछ सामान्य शर्तो के साथ एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक लागू रखने का निर्णय लिया गया है।स्लीपर क्लास टिकिट चिन्हित ट्रेनों में एवं चिन्हित स्टेशनों के लिए जारी किए जाएंगे। इस प्रकार की टिकट कम से कम 200 किलोमीटर की दूरी के ही बन सकेंगे।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सुबह 06 बजे से शाम 06 बजे के मध्य गुजरने वाली गाडियों के लिए ही टिकट जारी किया जाएगा। जाहिर तौर पर रेलवे के इस प्रयास से कम दूरी के लिए रिजर्वेशन नही कराने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि यात्री जनरल का टिकट काटकर स्लीपर क्लास में सफर करते है। जिससे रेलवे को राजस्व का नुकसान होता है। ऐसे में यह योजना यात्रियों के साथ रेलवे के लिए भी लाभदायक है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...